Hindi Blog Kis Topic Par Banaye : हेलो दोस्तों, अगर आप मेरे इस आर्टिकल पर आए हैं, तो आप जरूर एक ब्लॉग बनाने के बारे में सोच रहे होंगे, या फिर आप पहले से ही एक ब्लॉगर होंगे। कई बार हम गलत ब्लॉग टॉपिक चुन लेते हैं, जिसकी वजह से हमारे ब्लॉग पर ट्रैफिक नहीं आता। यह समस्या ज्यादातर नए ब्लॉगर्स के साथ होती है, जो बिना रिसर्च किए कोई भी टॉपिक चुन लेते हैं।
ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि एक नया ब्लॉग किस टॉपिक पर बनाएं, जिससे अच्छी ट्रैफिक भी मिले और कमाई भी बढ़िया हो। सही ब्लॉग निच चुनना ब्लॉगिंग करियर का सबसे बड़ा फैसला होता है, क्योंकि यही तय करता है कि आपका ब्लॉग आगे चलकर कितना सफल होगा।
अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ़ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही पेज पर आए हैं। इस आर्टिकल में मैं आपको 10 ऐसे Low Competition ब्लॉग टॉपिक बताने वाला हूं, जिन पर मेहनत करने से आप अच्छी ट्रैफिक ला सकते हैं और बढ़िया Revenue भी Generate कर सकते हैं।
Also Read : Micro Niche Blog Kya Hai और यह कैसे काम करता है? (Full Details)
Hindi Blog Kis Topic Par Banaye

आज के इस आर्टिकल पर मैं आपको 10 ऐसे low competition वाली Blog Niche के बारे में बताने वाला हूं जहां पर आप थोड़ा बहुत मेहनत करके ज्यादा ट्रैफिक ले आ सकते हैं, और इससे आप अच्छी खासी revenue भी Generate कर सकते हो।
नीचे दिए गए किसी भी Niche सिलेक्ट करने से पहले हमेशा इस बात का जरूर ध्यान रखें, आप जिस भी Niche पर ब्लॉग बनाने के बारे में सोच रहे हैं क्या आप उस Niche में Interested हो या नहीं।
अगर आप सिर्फ अच्छे CPC के लिए एक ऐसी Niche Select कर रहे हो जिस पर आपका कोई भी Interest नहीं है तो मेरी आपको यही सलाह रहेगी कि आप उस टॉपिक पर ब्लॉग ना बनाएं तो ही आपके लिए अच्छा रहेगा।
क्योंकि किसी टॉपिक पर अगर आपका इंटरेस्ट नहीं है तो आप उस टॉपिक पर ज्यादा Quality आर्टिकल लिख ही नहीं पाओगे, आर्टिकल लिखने में आपको बहुत ही ज्यादा दिक्कत होगी, और आपका ब्लॉग कितना Successful होगा यह आपके Article लिखने के तरीके पर ही Depends करता है।
हमेशा एक ऐसी Niche Choice करें जिस पर आप ज्यादा से ज्यादा आर्टिकल लिख सको और जिस पर आपको आर्टिकल लिखने में भी मजा आए।
Also Read : Blogging Me Career Kaise Banaye- पूरी जानकारी और कमाई का सच
Best Hindi Blogging Niches 2026
ज्ञान की बातें तो बहुत हो गई हैं, अभी हम हमारे मेन टॉपिक पर आते हैं। चलिए जानते हैं 2026 में किस टॉपिक पर ब्लॉग बनाने के बाद आपको ज्यादा फायदा होगा।
#1 Finance and Insurance
हमारी इस लिस्ट में सबसे पहले मैं आपको जिस Topic recommend करने वाला हूं वो है Finance and Insurance Niche। अगर आपको इस Niche में थोड़ा सा भी इंटरेस्ट है तो आप इससे related ब्लॉग बना सकते हैं।
अगर आपका इस Niche में इंटरेस्ट नहीं है तो आपको शुरुआत के समय में आर्टिकल लिखने में थोड़ा बहुत दिक्कत जरूर हो सकती है, लेकिन आप धीरे-धीरे जब 15 से 20 आर्टिकल लिख लेंगे तब आपकी article writing skill धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।
Finance and Insurance Topic पर आर्टिकल लिखने का फायदा यही होता है कि इस टॉपिक में गूगल बहुत ही ज्यादा पैसा देता है। इसमें आपको जब Google Adsense का Approval मिल जाता है तब आप Low Traffic पर भी बहुत ही अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
इस टॉपिक पर तो गूगल ऐडसेंस ज्यादातर Keywords पर हमारे इंडिया में ही $1 तक का भी CPC दे देता है, इससे आप यह अंदाजा लगा पा रहे होंगे कि अगर आपके कुछ Keywords भी इस टॉपिक में Rank हो गए तो आप कितना पैसा कमा सकते हैं।
2. Cryptocurrency
आपने Cryptocurrency के बारे में जरूर सुना ही होगा, आप बहुत सारे ऐसे होंगे जिन्होंने इस पर थोड़ा बहुत invest कर रखा होगा। कुछ दिन पहले ही हमारे Government ने इसमें नया कानून भी लाया है।
अगर आपका Cryptocurrency में थोड़ा सा भी Knowledge है तो आप इस टॉपिक में थोड़ा बहुत मेहनत करके बहुत अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
इस टॉपिक में Google Adsense तो आपको अच्छे खासे CPC देता ही है, इसके अलावा इस टॉपिक पर आप Sponsor Post से भी अच्छा Amount Earn कर सकते हैं।
मैं कुछ दिन पहले यूट्यूब पर Pawan Agarwal का एक interview देख रहा था। उनका एक Crypto Related Keyword गूगल के टॉप पेज पर रैंक हो गया था, और उस पोस्ट पर उनको एक Sponsorship में $500 मिले थे। इससे आप यह अंदाजा लगा पा रहे होंगे कि Cryptocurrency ब्लॉग से कितनी ज्यादा कमाई हो सकती है।
इस टॉपिक पर आप Cryptocurrency Apps के बारे में लिख सकते हैं, Crypto Coin का prediction कर सकते हैं। अगर आप यह समझ नहीं पा रहे हैं कि Crypto में किस प्रकार के आर्टिकल लिख सकते हैं तो idea के लिए आप learncrypto.com जैसे ब्लॉग पर जाकर देख सकते हैं।
3. Education
अगर आप एक स्टूडेंट हो तो आप एक Education Blog बना सकते हैं। अगर आप अभी भी Study कर रहे हैं तो आप जिस भी कक्षा में पढ़ रहे हैं उसके संबंधित ब्लॉग बना सकते हैं।
आपके कॉलेज या इंस्टिट्यूट में आपको जो भी नोट्स provide किए जाते हैं आप उनको आर्टिकल के रूप में अपने ब्लॉग पर डाल सकते हैं। इस टॉपिक में उतना ज्यादा Competition ना होने की वजह से आपका ब्लॉग बहुत ही जल्दी Rank जाएगा।
इस टॉपिक में आप अपनी ही भाषा में ब्लॉग बना सकते हैं, जैसे कि Bengali, Hindi, Gujarati। इन जैसे जो भी आपकी regional language है, आप उसमें ही अपना ब्लॉग बना सकते हैं। अगर आप अपनी भाषा में ब्लॉग बनाते हैं तो आपके ब्लॉग के जल्दी ranking करने का chance और भी बढ़ जाता है।
किसी भी regional language पर ब्लॉग बनाने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उस language को AdSense सपोर्ट करता है या नहीं।
4. Government Jobs
COVID आने के बाद हमारे इंडिया में Jobs की industry सबसे ज्यादा impact हुई है। जितने भी लोग बाहर कंपनी में काम करते थे उनमें से ज्यादातर लोगों की Jobs COVID की वजह से चली गई थीं।
और उसके बाद 2 साल तक इतना ज्यादा Recruitment Notification भी नहीं आ रही थी। इसके वजह से फिलहाल बहुत लोगों के पास Jobs नहीं है। इसी वजह से Job category में गूगल पर बहुत ही ज्यादा सर्च हो रहे हैं।
अगर आप भी Government Jobs की तैयारी कर रहे हैं तो आप Government Jobs की notification के संबंधित एक ब्लॉग बना सकते हैं। इस टॉपिक पर ब्लॉग बनाने के लिए यह सही समय है।
इसमें आपको आसानी से AdSense Approval भी मिल जाता है। इस टॉपिक में AdSense आपको थोड़ा कम CPC देता है, लेकिन इसमें ज्यादा ट्राफिक होने की वजह से कम CPC होने के बावजूद आपकी अच्छी कमाई हो जाती है।
5. Government Problem
हमारी इस लिस्ट के 5th Number पर जो टॉपिक है उसका नाम है Government Problem।
आप जानते ही होंगे हमारे इंडिया अभी धीरे-धीरे digitalisation की तरफ जा रहा है। अभी के ज्यादातर गवर्नमेंट के काम ऑनलाइन ही हो रहे हैं।
जैसे कि आधार कार्ड लिंक कैसे करें, कास्ट सर्टिफिकेट कैसे बनाएं, पैन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं — ऐसे Keywords पर बहुत ही ज्यादा सर्च होता है।
और सरकार की नई-नई schemes तो आती रहती हैं। अगर आप उन सभी टॉपिक पर आर्टिकल पहले ही लिख लेते हैं तो आपको Rank करने में आसानी होगी और ज्यादा कमाई भी होगी।
6. Gaming
आप तो जानते होंगे कि हमारे इंडिया में ऑनलाइन Gaming का कितना ज्यादा craze है। अगर आपका Android Gaming में इंटरेस्ट है तो आप इस टॉपिक पर भी एक ब्लॉग बना सकते हैं।
Gaming में आप सभी गेम का Review दे सकते हैं। Free Fire गेम में तो आप Redeem Code के बारे में लिखकर एक Micro Niche ब्लॉग स्टार्ट कर सकते हैं। और दूसरे गेमों में भी बहुत सारे नए-नए Event आते रहते हैं, आप उनके बारे में अपने ब्लॉग पर लिख सकते हैं।
7. Traveling Blog
अगर आप इधर-उधर घूमते रहते हैं और अगर आपको Traveling का शौक है तो आप एक Traveling Blog भी शुरू कर सकते हैं। इस टॉपिक में अभी Competition बहुत ही कम है।
इस टॉपिक में अगर आप हिंदी में ब्लॉग बनाते हैं तो आपको बहुत ही फायदा हो सकता है क्योंकि अभी हिंदी में इस टॉपिक पर उतने ज्यादा ब्लॉग नहीं हैं।
अगर बात करें कि आप इस टॉपिक में किस तरह के आर्टिकल लिख सकते हैं — तो इसमें आप किसी भी टूरिस्ट प्लेस का Review दे सकते हैं और यह भी बता सकते हैं कि उस जगह पर कम खर्च करके कैसे जाया जा सकता है।
जैसे बहुत लोग गर्मी के महीने में मनाली जाना पसंद करते हैं, बहुत लोगों को यह नहीं पता होता है कि मनाली कैसे जा सकते हैं। आप उनको गाइड कर सकते हैं।
इस टॉपिक पर आपको आसानी से ऐडसेंस मिल जाती है और साथ में आपको बहुत ही ज्यादा Sponsorship भी मिलती रहती हैं।
8. International Blogging
International Blogging शुरू करने के लिए आपका इंग्लिश अच्छी होना बहुत ही जरूरी है। नहीं तो आप हिंदी में ही आर्टिकल लिखकर उसको इंग्लिश में ट्रांसलेट करके भी आर्टिकल लिख सकते हैं।
लेकिन किसी भी आर्टिकल को हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट करके उसकी ग्रामर इतनी अच्छी नहीं हो पाती। यही एक सबसे बड़ी दिक्कत है।
इसमें आप किसी भी tier 1 countries को target करके एक ब्लॉग बना सकते हैं। वहाँ पर आपको थोड़ी बहुत रिसर्च करनी पड़ेगी।
आप अभी यह सोच रहे होंगे कि मैं आपको International Blogging करने के लिए क्यों बोल रहा हूं।
तो उसके लिए मैं International Blogging करने का फायदा बताने जा रहा हूं — अगर आप हिंदी ब्लॉगिंग करके $100 कमाते हो तो उतने ही Traffic में International Blogging करके आसानी से $2000 Earn कर सकते हैं।
9. Blogging
अगर आप बहुत दिनों से ब्लॉगिंग कर रहे हैं और आपकी ब्लॉगिंग में अच्छी खासी नॉलेज हो चुकी है तो आप Blogging टॉपिक पर ही एक नया ब्लॉग बना सकते हैं।
अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें ब्लॉगिंग के बारे में उतनी अच्छी नॉलेज नहीं है। आप अपनी ब्लॉग से उनको यह बता सकते हैं — ब्लॉग कैसे बनाएं? ब्लॉग बनाने के लिए कितने पैसे की जरूरत पड़ती है? ब्लॉग के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म सबसे अच्छा है? ब्लॉग के लिए कौन सा थीम सबसे अच्छा है? ब्लॉगिंग सीखने के लिए आप ऑनलाइन Practical Digital Marketing Skills सीख सकते हैं।
इन जैसे बहुत सारे टॉपिक के बारे में आप अपने ब्लॉग पर लिख सकते हैं।
10. Sports
अगर आप Sports में अच्छे हैं तो आप उसके संबंधित एक ब्लॉग बना सकते हैं। Sports में आप किसी भी physical sports के साथ-साथ eSports के बारे में भी आर्टिकल लिख सकते हैं।
इसमें आप लोगों को यह बता सकते हैं — 100 मीटर रेस की प्रैक्टिस कैसे करें, ओलंपिक में कैसे जा सकते हैं, Football खेलने के लिए कौन सा shoes सबसे अच्छा है।
और eSports में आप यह लिख सकते हैं — eSports प्लेयर कैसे बने? कहाँ पर कौन सी गेम की eSports होने वाली है? eSports खेलने के लिए कौन सा मोबाइल सबसे अच्छा है?
ऐसे ही बहुत सारे आर्टिकल आप इस टॉपिक पर लिख सकते हैं।
ऐसी टॉपिक पर आपको ऐडसेंस आसानी से मिल जाती है, और साथ में ज्यादा कमाई करने के लिए आप इस टॉपिक पर एफिलिएट मार्केटिंग भी कर सकते हैं।
Conclusion:
हमने इस आर्टिकल पर ब्लॉग किस टॉपिक पर बनाएं इससे जुड़ी सभी जानकारी आपके साथ शेयर की है। हम यही उम्मीद करते हैं कि हमारे इस आर्टिकल से आपके सभी सवालों का जवाब आपको मिल गया होगा।
हमने इस आर्टिकल में जितने भी ब्लॉग के टॉपिक बताए हैं, अगर आप इन टॉपिक पर अपना ब्लॉग शुरू करके हर दिन आर्टिकल लिखते हैं तो तीन–चार महीने के बाद ही आपके ब्लॉग पर धीरे-धीरे ट्रैफिक आनी शुरू हो जाएगी और साथ में अच्छी खासी कमाई भी आना शुरू हो जाएगी।








MAHI
Hello friends! My name is Mahi and I am the Founder & Writer of CashStark.in. I write content related to Blogging, Technology, Make Money, and Education. Hope you like my articles!
Google Ads Se Paise Kaise Kamaye | Google Adwords क्या हैं और पैसे कैसे कमाए
Google Ads Se Paise kaise kamaye: अगर आप भी जानने आए हैं कि गूगल एड्स (एडवर्ड) क्या है…
Read More50+ Best Blog Topics In Hindi 2026 | Blogging Ke Liye Best Niche Ideas | ब्लॉग किस टॉपिक पर बनाये
आज के लेख में हम बात करेंगें Blog Topics In Hindi के बारे में, आज के समय में…
Read MoreBlogging Se Paise Kaise Kamaye | Blog Banakar Online Income Kaise Kare
Blogging Se Paise Kaise Kamaye : आज के समय हर इंसान को पैसों की ज़रूरत होती है। पैसे…
Read MorePersonal Blog Meaning In Hindi | पर्सनल ब्लॉग क्या है और Blogging से कमाई कैसे होती है
नमस्कार दोस्तों, आज के लेख (आर्टिकल) में हम जानेंगे Personal Blog Meaning In Hindi और साथ ही यह…
Read More